ताजा ख़बरें
22 नवम्बर को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा,कलेक्टर भिण्ड ने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की (पल्स पोलियो) पिलाने अभिभावकों से की अपील

22 नवम्बर को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा,कलेक्टर भिण्ड ने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की (पल्स पोलियो) पिलाने अभिभावकों से की अपील
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत भिण्ड जिले में 22 नवम्बर 2026, रविवार को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।कलेक्टर भिण्ड पवन जैन ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी अभिभावक अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।




