ताजा ख़बरें
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना अन्तर्गत 02 व्यक्तियों को 01 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना अन्तर्गत 02 व्यक्तियों को 01 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजनान्तर्गत डिप्टी कलेक्टर वास्ते कलेक्टर जिला भिण्ड द्वारा 02 ग्रहिताओं/मरीजों को उपचार हेतु 01 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजनान्तर्गत बहादुर सिंह पुत्र ओमकार सिंह ग्राम परोसा जिला भिण्ड को अन्य उपचार हेतु 50 हजार रूपए, विवेक पुत्र बेनीराम निवासी ग्राम सांकरी ब्लॉक लहार जिला भिण्ड को मखान लाल के अन्य उपचार हेतु 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।




