No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

व्यक्ति विशेष के नहीं हैं बाबा साहेब अम्बेडकर : विधायक संजीव सिंह

भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड। सविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब किसी एक व्यक्ति विशेष जाति के नहीं हैं, वो हम सबके संविधान निर्माता महापुरुष हैं। उन्होंने बाबा साहेब की चर्चा करते हुए कहा कि एक नवंबर 1951 को बाबा साहब ने केन्द्रीय मंत्रिमण्डल से इस्तीफा दिया और 26 अलीपुर रोड पर रहने लगे। छह दिसंबर 1956 का अंतिम सांस ली। 1956 से लेकर 1990 तक इस बीच बाबा साहब को भारत रत्न नहीं लेने दिया तब किसकी सरकार थी। 1990 में भाजपा समर्थित सरकार द्वारा उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया। भारत रत्न अम्बेडकर पूरा जीवन संघर्ष करते रहे। बाबा साहब ने स्वतंत्र भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने के लिए संविधान निर्माण में अतुल्य भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, दलजीत सिंह सूवेदार, पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह, भंते महाराज, विधायक प्रतिनिधि नपा भिण्ड सुनील बाल्मीक, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरोज रामकृष्ण बघेल, डॉ. आसनदीन शाक्य, पवन जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह, कोकसिंह नरवरिया, राजेन्द्र शर्मा राजे, बाबूराम जाटव, सरपंच वीरेन्द्र यादव पुन्नू ऊमरी, रवि नयागांव, जीतू कोठारी गुसींग, जिला पंचायत सदस्य नीतू यादव, विक्रांत सिंह कुशवाह, शेरू पचौरी, अमित जैन, प्रदीप भदौरिया, श्याम सिंह राठौर, मुकेश रायपुरिया, पार्षद दशरथ सिंह भदौरिया, शैलू रितौरिया, धर्मेन्द्र गोयल भूरे यादव, मनोज जैन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

a

Related Articles

Back to top button