भारतीय नमो संघ ने भिंड प्रथम नगर आगमन पर मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष का किया स्वागत।

भारतीय नमो संघ ने किया मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ का भव्य स्वागत।
छात्रों के लिए नई शिक्षा नीति में भगवान राम के जीवन चरित्र को लाकर मोदी सरकार ने उठाया ऐतिहासिक कदम।
स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के अवसर पर युग पुरूष आध्यात्मिक वेद ज्ञाता स्वामी विवेकानंद जी का चित्र व रामचरितमानस भेंट कर पुष्पमाला एव श्री राधा कृष्ण का पटका पहनाकर किया भव्य स्वागत,भिंडी ऋषि की पावन तपोभूमि पर पधारे भिंड के लाडले वेटे मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष पूर्व संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ के प्रथम नगर आगमन पर भारतीय नमो संघ के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नेता मुकेश दीक्षित के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया, सर्व प्रथम निगम अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ को पुष्पमाला एव श्री राधा कृष्ण का पटका पहनाकर एव श्री रामचरित मानस की पुस्तक ओर आध्यात्मिक वेद ज्ञाता युग पुरुष स्वामीविवेकानंद जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया और ऐतिहासिक स्वागत किया गया, इस अवसर पर भारतीय नमो संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश दीक्षित ने कहा कि मोदी सरकार ने बी ए प्रथम बर्ष के छात्रों के पाठ्यक्रम में रामचरित मानस का अध्याय जोड़कर ऐतिहासिक कदम उठाया है,छात्रों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के चरित्र एव उनके द्वारा किये गए पुनीत कार्यो के बारे में सीखने का तथा उनके मार्ग पर चलने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है,
उन्होंने आगे कहा मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने भिंड जिले के लाडले वेटे श्री शैलेन्द्र बरुआ जी को कैविनेट मंत्री दर्जा देकर मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष बनाकर शानदार व ऐतिहासिक कदम उठाया है,उन्होंने आगे कहा आज देश की मोदी सरकार अखंड भारत निर्माण को लेकर कार्य कर रही है, एव आम गरीब जन हित में सेकड़ो जनकल्याण कारी योजनाओँ को धरातल पर लाकर ऐतिहासिक कार्य किया है, इस अवसर पर भारतीय नमो संघ के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नेता मुकेश दीक्षित, प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज तोमर,प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद नरवरिया,मीडिया प्रभारी राजेश नरवरिया, अजय मिश्रा, बल्लू शर्मा,एड रामेश्वर तिवारी,रामवीर कुशवाह,सहित कई लोग मौजूद रहे,




