No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

गांधी के देश में सत्ता के खिलाफ सच बोलना अब अपराध : कांग्रेस

राहुल गांधी की अपील रद्द होने पर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा पर किया रघुपति राघव गायन

भिण्ड। सत्ता की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सच बोलना अब लोकतांत्रिक व्यवस्था में मौलिक अधिकार की जगह अब अपराध हो गया है। राष्ट्रपिता महात्मा के देश में अब सच बोलने पर सजा मिलती है, शायद गांधीजी के देश में सच बोलना अब अपराध हो गया है। ये बात राहुल गांधी की सजा कम करने की अपील को गुजरात हाईकोर्ट द्वारा रद्द करने के बाद गोल मार्केट में स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर रघुपति राघव राजाराम गायन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने कही।
डॉ. भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा सच की लडाई लडी और आगे भी लडते रहेंगे। कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सुशीला नरवरिया ने कहा कि देश की आजादी के बाद ऐसी पहली नरेन्द्र मोदी सरकार है जो जनता की आवाज उठाने वाले विपक्ष को कुचलने का काम कर रही है। संगठन मंत्री इरशाद अहमद ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। राहुल गांधी को आने वाले समय में न्याय अवश्य मिलेगा। राहुल गांधी के साथ पूरी कांग्रेस के साथ साथ देश की जनता की भावना भी जुडी है।
इससे पहले कांग्रेसियों ने एक घण्टे तक ताली बजाकर गांधी प्रतिमा पर रघुपति राघव राजाराम का गायन किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा, बलराम जाटव, पंकज त्रिपाठी, अहिवरन बघेल, योगेश शाक्य, भागीरथ कुशवाह, नयन सिंह बाराकलां, दीपू दुबे, अरविंद सोनी, सीमा शर्मा, यतेन्द्र मिश्रा, आयुष मिश्रा, गम्मू खान, गुड्डू खान, मनोज जैन, रहमान खान, कामिल खान, रेखा नरवरिया, लोकेश दुबे, प्रहलाद यादव, एडवोकेट अशोक जैन, ईशाक खान गांधी आदि मौजूद रहे।

a

Related Articles

Back to top button