No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष का मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भिण्ड। भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजरानी सांगवान सेमवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जहां भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी करते हुए पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी वंदे भारत एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंची। जहां महिला मोर्चा भिण्ड की जिलाध्यक्ष आभा जैन ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ अगवानी करते हुए रोली से तिलक कर उनका सम्मान किया। ग्वालियर से मालनपुर मण्डल अध्यक्ष सोना जैन के निवास पर पहुंचकर उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के साथ अगवानी करते हुए उनका स्वागत किया। अगवानी करने वाली महिलाओं में मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना शर्मा, सीमा शर्मा, सरोज जोशी, जिला उपाध्यक्ष रतवा सोनी, ज्योति सुदर्शन बौहोरे शामिल हैं।

a

Related Articles

Back to top button