पूर्व बसपा प्रत्याशी होटल संचालक से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार।

भिंड में पूर्व बसपा विधानसभा प्रत्याशी एवं होटल संचालक से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता, देहात थाना क्षेत्रके अन्तर्गत होटल संचालक चतुरी यादव के द्वारा रिपोर्ट की गई किउकि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किया गया कि तुम्हारे पाँच नाती ग्वालियर दीनदयाल नगर में जाते है उनको उठा लूंगा नहीं तो मुझे 50 लाख रुपये दो अगर रुपये नहीं दिये तो तुम्हे तुम्हारे नातियों को जान से मार दूंगा जिसको होटल संचालक चतुरी यादव द्वारा नजर अन्दाज कर दिया गया। जिसके बाद पुनः फिर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किया गया तथा कहा गया कि तुमने मेरी बात पुलिस को बता दी है, तुमने मुझे 50 लाख रुपये नहीं दिये तो तुम में इतनी पीतल भर दूंगा। तब होटल संचालक द्वारा उक्त फोन को गम्भीरता से लेते हुये दिनांक 31.01.2022 को पुलिस अधीक्षक महोदय शैलेन्द्र सिंह चौहान को समक्ष प्रस्तुत होकर सम्पूर्ण घटना से अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा गम्भीरता से लेते हुये तत्काल थाना प्रभारी देहात को अपराध पंजीकर आरोपी को गिर करने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर से थाना देहात में अपराध क0 37/22 धारा भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।
उक्त अपराध की गम्भीरता को देखते हुये एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान एव एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में सीएसपी आनन्द राय के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी देहात एवं सायवर सेल टीम को तत्काल आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार करने हेतु निर्देर्शित किया गया।
थाना प्रभारी देहात रामबाबू यादव व सायबर सेल प्रभारीीी शिव प्रताप सिंह राजावत ने कार्यवाही करते हुये आरोपी के ठिकाने का पता लगाकर आरोपी को ग्वालियर से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन जप्त किया गया आरोपी से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि आरोपी अत्यन्त महत्वाकाक्षी किस्म का व्यक्ति है जो कम समय में अधिक पैसा कमाना चाहता था जिसके लिये उसने अपने गांव के एक व्यक्ति से चर्चा की कि जल्दी से जल्दी अधिक पैसे कमाने के लिये कोई बड़ा हाथ मारते हैं जब उसके मन्सूबों का पता चला तो इसके दोस्त द्वारा मना कर दिया गया तब आरोपी द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर योजना बनायी कि होटल संचालक चतुरी यादव के पास बहुत पैसा है जिसको फोन पर धमकी देने पर वह आसानी से पैसा दे देगा तब अपनी योजना पर कार्य करते हुये इनके द्वारा दिनांक 29.01. 2022 को फोन लगाकर होटल सचालक को धमकी दी गयी।
सराहनीय भूमिका उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक रामबाबू सिंह यादव, सायवर सेल प्रभारी उ०नि० शिवप्रताप सिंह राजावत उ0नि0 वीरेन्द्र यादव स०उ०नि० सत्यवीर सिंह प्रआर0 982 प्रमोद पराशर, प्रआर० 566 महेश कुमार, प्रआर0315 सतेन्द्र यादव, प्रआर० सोनेन्द्र राजावत, प्रआर० मृगेन्द्र जादौन, प्रआर० गुरुदास सोही आर ज्ञानेन्द्र मिझा, आर सन्दीप राजावत, आर 281 आनन्द दीक्षित, आरण 637 राहुल यादव, आर0 69 हरपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



