No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

महाजनसंपर्क अभियान को सर्वव्यापी बनाने भाजपा की बृहद बैठक आज दंदरौआ में

मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा होंगे शामिल

भिण्ड। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले की मेहगांव विधानसभा के धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम 21 मई को आएंगे। वे यहां डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर महामण्डलेश्वर रामदास महाराज से आशीर्वाद ग्रहण करेंगे और भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक में शामिल होंगे। उनके साथ जिला संगठन के प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया करेंगे।
भाजपा जिला कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कार्यालय मंत्री आरबी सिंह बघेल एडवोकेट ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला भिण्ड कार्यसमिति की बैठक 21 मई को दंदरौआ धाम पर दोपहर 12 बजे आयोजित की जा रही है। जिसमें पार्टी की सांसद, पूर्व सांसद, मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, 26 मण्डलों के अध्यक्ष, मोर्चो के अध्यक्ष-महामंत्री, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य एवं जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका, नगर परिषद अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्य सहित पार्टी के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को सादर आमंत्रित किया जाता है। पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने समस्त अपेक्षित पार्टी के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि बैठक में समय से पहुंचकर प्रभावी बनाएं।

a

Related Articles

Back to top button