धर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य
पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मुनिश्री ने ली बैठक

भिण्ड। भिण्ड नगर के मेला ग्राउण्ड में होने वाले पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ने सकल दिगंबर जैन समाज की बैठक सूर्यसगर उदासीन आश्रम नसिया मन्दिर में सुबह आठ बजे ली। जिसमें समाज के सभी लोगों को पंचकल्याणक की व्यवस्था सौंपी गई। यह पंच कल्याणक आगामी आठ से 13 जून तक मेला ग्राउण्ड में तीन गजरथ के साथ संपन्न होगा।
मेडिटेशन ग्रुप उपाध्याय बिहसंत सागर महाराज ने कहा कि भिण्ड के इतिहास में पहली बार 1008 शांतिनाथ भगवान जो जैन दर्शन के 16वें तीर्थंकर हैं, इसमें 16 प्रतिमाओं के पंच कल्याणक होंगे। आप सभी का सौभाग्य है कि 16 प्रतिमाएं एवं 16वें तीर्थकर भगवान शांतिनाथ जिनके पंच कल्याणक धूमधाम के साथ संपन्न होने जा रहे हैं में भाग लेंगे।




