No Slide Found In Slider.
धर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भगवान भी भक्तों के बस में रहते हैं : पं. भारद्वाज

दंदरौआ धाम परिसर में प्रवचन हो रहे हैं

भिण्ड। भगवान भी भक्तों के बस में रहते हैं, वे हमेशा अपने भक्तों का ख्याल रखते हैं, जब जब संसार में पाप और अत्याचार बढ़ता है तब भगवान किसी ना किसी रूप में संसार में अवतार लेकर भक्तों के संकट दूर करते हैं। यह उद्गार गृहस्त संत पं. रामेश्वर दयाल भारद्वाज ने दंदरौआ धाम परिसर में चल रहे प्रवचन के दौरान व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन बिना सत्संग के नहीं चल सकता, सत्संग से हमें धर्म पर चलने की प्रेरणा मिलती है। सत्संग करने से मनुष्य के मन में लोभ, मोह, लालच जैसी विचारों पर अंकुश लगता है। वहीं महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज ने कहा कि सत्संग का अर्थ है सभी मनुष्य मिलकर चलें, संतों एवं गुरुओं की सेवा करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर रामबरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, नरसी दद्दा सहित अनेक श्रृद्धालु मौजूद रहे।

a

Related Articles

Back to top button