No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जरूरतमंद को भोजन कराने से मिलती है आत्म संतुष्टि : श्यामसुंदर

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने भतीजे के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को कराया भोजन

भिण्ड। परशुराम सर्व ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने अपने भतीजे प्रद्युम्न पुत्र अवधेश कटारे के जन्मदिन पर आश्रम स्वर्ग सदन शिवपुरी रोड ग्वालियर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को भोजन कराया, तत्पश्चात उनके बीच बैठकर केक काटा और वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया। जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सभी ने आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर दादी राधा शर्मा, बाचाराम शर्मा, परशुराम सर्व ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विजय शर्मा, सुमन-श्यामसुंदर शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता संतोष गिरी, स्वर्ग सदन के संचालक विकास गोस्वामी, रजनी-अवधेश कटारे, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा, पत्रकार गिर्राज पाण्डे, लोकेन्द्र शर्मा पवन, बहन मोनिका शर्मा, प्रिया शर्मा, अनुष्का शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा सहित इष्ट मित्रों ने बधाई दी तथा वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया।
परशुराम सर्व ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा ने सभी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने अपने पिता स्व. बाचाराम शर्मा सेक्रेटरी निवासी ग्राम खडीत से यही सीखा है कि मानव सेवा ही सर्वोपरि है। उन्हीं की दी हुई सीख है कि जिन जरूरतमंद लोगों को भोजन जरूर कराएं और वृद्धजनों की सेवा करें।

a

Related Articles

Back to top button