No Slide Found In Slider.
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार

भिण्ड। गोहद थाना पुलिस ने बंधा पुल के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे हवालात पहुंचा दिया है।
जानकारी के मुताबिक गोहद थाना पुलिस को सोमवार की शाम जरिए मुखबिर सूचना मिली कि बंधा पुल के पास केशव पार्क में एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। पुलिस ने दलबल के साथ बताए गए स्थान की घेराबंदी कर शिवानंद उर्फ पटे पुत्र रामसिया शर्मा निवासी बालाजी नगर अटेर रोड थाना देहात भिण्ड को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25(1-बी)ए आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

a

Related Articles

Back to top button