No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

प्रियंका गांधी की सभा मेें पहुंचे कार्यकर्ताओं का चुरारिया ने जताया आभार

मेहगांव। आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर शुक्रवार को ग्वालियर के मेला ग्राउण्ड में आयोजित कांग्रेस की विशाल जन आक्रोश सभा को संबोधित करने पहुंची अभा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अलावा सज्जन सिंह वर्मा सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे और जन आक्रोश सभा को संबोधित किया। सभा में मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ हजारों कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने शिरकत की। इस रैली को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नाथूराम चुरारिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनता जनार्दन का आभार जताया है।

a

Related Articles

Back to top button