No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मप्र में मासूम बच्चियां और लाडली बहनें खुद को असुरक्षित समझ रही हैं : रेखा भदौरिया

कानून व्यवस्था एवं महिला अत्याचार के विरोध में महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

भिण्ड। प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था एवं बच्चियों, महिलाओं की सुरक्षा के अभाव को लेकर जिला महिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड ने जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया के नेतृत्व में मप्र के राज्यपालन के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस भिण्ड की जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार के राज में मप्र की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है, मप्र में मासूम बच्चियां और लाडली बहनें खुद को असुरक्षित समझ रही हैं। अपराधियों के हौंसले बुलंद है। ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधिक सोच के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष का संरक्षण है। अन्यथा क्या कारण है कि अपराधों पर नियंत्रण क्यों नहीं हो पा रहा है। स्थिति ये है कि हाल ही में प्रदेश के सतना जिले के मैहर में एक 12 वर्षीय नाबालिग लडकी से सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता की घटना सामने आई है। वहीं आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिले के घोडाडोगरी ब्लॉक के सरकारी स्कूल में रेप होने की खबर झकझोर देने वाली है। आरोपी कोई और नहीं खुद स्कूल के शिक्षक नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। जबलपुर स्थित नटवारा शहपुरा में तीन वर्षीय मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग को उसी के पडोस में रहने वाले एक आरोपी ने पहले अपहरण किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। दतिया में दो सगी बहनों के साथ छेडछाड और दुष्कर्म की घटना घटित हुई, एक पीडिता ने आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसका गंभीर हालत में इलाज जारी है। वहीं दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में एक भाजपा नेता के बेटे का भी नाम सामने आया है। देवरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लडकी के साथ गैंगरेप किया गया। बैरसिया में 12 साल की बच्ची का अमानवीय तरीके से अपहरण किया जाता है और बेरहमी से यातनाएं दी जाती हैं। ये कभी-कभार घटने वाली इक्का-दुक्का घटनाएं नहीं हैं, ऐसी घटनाएं प्रदेश में रोजाना किसी न किसी जिले में घट रही हैं। ये घटनाएं कानून व्यवस्था के दावे पर तमाचा है। सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है।
ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष गजेन्द्र भदौरिया, अजा विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष विजय गोयल, प्रमोद दीक्षित, वीरेन्द्र यादव, स्नेहलता जैन, नीलम भदौरिया, नीलम राजावत, रीना चौहान, लता धवल, सुनीता, सोनल सिंह, सरिता सिंह, कृष्णा कुशवाह, सरोज, सीता, रजनी श्रीवास, स्मिता शर्मा, पूजा कुशवाह, लक्ष्मी सौरव राजावत, दर्शन तोमर पिंटू शर्मा आदि प्रमुख हैं।

a

Related Articles

Back to top button