No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से कांग्रेस नेताओं की भेंट

जिला उपाध्यक्ष नाथूराम शर्मा ने क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

मेहगांव। मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भोपाल में जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मेहगांव क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों सहित आगामी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा की, साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा क्षेत्र में चलाई जा रही कांग्रेस की विभिन्न योजनाओं में से हाल ही पार्टी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा घोषित की गई नारी सम्मान योजना के तहत सरकार बनने पर मप्र की महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेण्डर एवं 1500 रुपए महिलाओं सम्मान निधि के रूप में देने के लिए चलाई जा रही गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए अवगत कराया। नाथूराम शर्मा ने बताया कि मुलाकात के समय हुई परिचर्चा में विभिन्न विषयों पर क्षेत्र की जानकारी के प्रति प्रदेश अध्यक्ष गंभीर दिखाई दिए।

a

Related Articles

Back to top button