पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन भाजपा ने जिले के सभी 26 मंडलों पर मनाया।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन भाजपा ने जिले के सभी 26 मंडलों पर मनाया।

अटल जी आधुनिक भारत के सच्चे निर्माता थे। भाजपा भिंड के 26 मंडलों एवं गांव गांव बूथ स्तर पर मनाया गया जन्मदिन।
भिंड । देश के गौरव भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के 98 बे जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भिंड के 26 मंडलों पर 477 बूथ केंद्रों पर अटल जी का जन्मदिन मनाया गया! जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा भिंड के महाराणा प्रताप मंडल मे जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में गरीबों को फल वितरण कर दी सच्ची श्रद्धांजलि इस अबसर पर अलग-अलग पंचायतों में अलग-अलग बूथ केंद्रों पर बूथ अध्यक्ष एबम प्रभारी की उपस्थिति में अटल जी का जन्मदिन सेवा एवं स्वशासन दिवस के रूप में मनाया गया एबम सेवा कार्य किये गये।एवं गोरमी नगर में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में मरीजों को फल वितरित किये गये। एवं अस्पताल परिसर में स्थित मंदिर प्रांगड़ में स्वच्छता अभियान चलाया गया कार्यकर्ताओं ने अटल जी के जन्मदिन को सुशासन एवं सेवा दिवस के रुप में मनाया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पार्टी के जिला मंत्री राजकुमार जैन उपस्थित थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला मंत्री राजकुमार जैन ने।कहा की अटल जी आधुनिक भारत के सच्चे निर्माता थे उनके प्रधानमंत्री काल में देशभर में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत जिस प्रकार गांव गांव में सड़कों का जाल बिछाया गया इससे आज ग्रामीण अंचल की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है अटल जी भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे वो राजनीत में ईमानदारी जनकल्याण एवं आमजन की चिंता करने वाले राजनेता थे इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा नगर के वार्ड नंबर 14 जैन मंदिर वाली गली में पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रताप नरवरिया के आवास पर अटल जी का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय कुशवाहा के आवास वार्ड नंबर 15 में किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा अटल जी का जन्मदिन मनाया गया एबम पीएम के मन की बात कार्यक्रम बात की!
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता जय वीर पुरोहित दलवीर सिंह तोमर गोकुल सिंह परमार विजय कुशवाह निर्मल आर्य प्रेम प्रताप नरवरिया शिवराज यादव उज्जवल कटारे अजय भदोरिया सोनू भदोरिया शिवराज परमार मोनू परमार सोनू यादव राजेश पंडित रणवीर परमार राहुल कटारे शिवम भदौरिया संजू खान विधि राम कटारे हरिओम शर्मा राहुल राजौरिया रामवीर गुर्जर रमाकांत शर्मा राजेन्द्र गुर्जर पूर्व सरपंच रिंकु दिक्सित बल्लू पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
रमाकांत पटसारिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी भिंड




