No Slide Found In Slider.
राजनीति

बसपा प्रदेशाध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में बघेल,पाल, धनगर समाज जाग्रति सम्मेलन- रक्षपाल सिंह।

बसपा प्रदेशाध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में बघेल,पाल, धनगर समाज जाग्रति सम्मेलन- रक्षपाल सिंह।

भिंड बहुजन समाज पार्टी के नेता एवं संभावित भिंड विधानसभा प्रत्याशी रक्षपाल सिंह कुशवाह ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पिप्पल बघेल, पाल, धनगर समाज जाग्रति सम्मेलन में 3 सितंबर को दोपहर अटेर रोड स्थित सरस्वती मांगलिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं, बसपा नेता रक्षपाल सिंह कुशवाह ने बताया कि बसपा प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पिप्पल का सुभाष तिराहा ग्वालियर रोड पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उसके बाद कार्यक्रम के स्थल के लिए रवाना होंगे। बघेल पाल धनगर समाज जागृति सम्मेलन में बसपा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल के मुख्य आतिथ्य एवं संजीव बघेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में सुनील बघेल प्रदेश प्रभारी, दिलीप बौद्ध जौन प्रभारी,मेघ सिंह नरवरिया जिलाध्यक्ष, लाल सिंह कुशवाहा जिला प्रभारी, लवलेश खैर जिला महासचिव, मनोज गर्ग प्रभारी आईटी सेल, एवं संजीव बघेल पूर्व अटेर विधानसभा प्रत्याशी सहित कई बसपा नेता,कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में बघेल, पाल, धनगर समाज के लोग शामिल होंगे।

जनक्रांति 24 न्यूज के लिए भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।

a

Related Articles

Back to top button