अवैध हथियारों की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार, एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में मुरैना पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

पुलिस ने अवैध हथियारों की खेप के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक मुरैना शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द ठाकुर द्वारा विधान सभा चुनाव को देखते हुए अवैध हथियारों, अवैध मादक पदार्थ एवं गुंडा बदमाशों की धरपकड हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी को मुखबिर तन्त्र विकसित करने के लिये निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी बामौर दीपाली चन्दौलिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नूराबाद रामबाबू यादव एवं सायबर सैल टीम के द्धारा थाना क्षेत्र नूराबाद के अन्तर्गत दिनांक 19/10/2023 को मुखविर द्धारा सूचना प्राप्त हुई कि एक हथियार तस्कर मुरैना जिले में अवैध हथियारो की बड़ी खेप खपाने के लिए आ रहा है। जिसपर से थाना प्रभारी नूराबाद रामबाबू यादव एवं सायबर सैल टीम व्दारा मुखबिर के बताये स्थान पिलुआ तिराहा बिचौला मालनपुर रोड पर पहुंच कर हमराही फोर्स के साथ चैकिंग लगायी गयी । चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति पीले रंग की शर्ट पहने हुये मोटरसाईकिल से आता हुआ दिखा जो पुलिस की चैकिंग को देखकर अपनी मोसा को पलटा कर भागने लगा तब टीम द्वारा पीछा कर, घेर कर पकड़ा तो मोटरसाईकिल चला रहे व्यक्ति द्वारा मोटरसाईकिल को पटककर रोड किनारे खेत की तरफ भागा जिसे फोर्स की मदद से पकड़कर उसकी तलासी ली। उक्त व्यक्ति के पीठ पर टंगे पिट्ठू बैग को चेक किया तो बैग मे 17 नग 315 बोर के देशी कट्टे एवं 13 नग 315 बोर के जिंदा राउंड रखे मिले। आरोपी के कब्जे से मिले कट्टे एवं राउंड की मात्रा व्यवसायिक पाये जाने से आरोपी का यह कृत्य धारा 25 (1) (a), 5,25 (1- B)(a),3,26 aआर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।उक्त आरोपी शातिर किस्म का है जिसपर जिला ग्वालियर के थाना गोले का मन्दिर, थाना सिरोल व 1 थाना मुरार में अपहरण, लूट, रंगबाजी, फायरिंग कर दहशत फैलाने के अपराध पंजीबद्ध है, तथा भिण्ड जिले के गोहद थाने में डकैती, लूट, अवैध हथियार संबंधी अपराध पंजीबध्द है। आरोपी व्दारा एक वर्ष पूर्व गोले के मन्दिर क्षेत्र से अपने साथियों के साथ प्रोपर्टी डीलर का अपहरण कर फिरोती की मांग की गई थी। आरोपी से गहन पूछताछ कर अन्य तस्करो के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है।
जप्त मशरुका
1. 17 नग 315 बोर देशी कट्टे ।
2. 13 नग 315 बोर जिन्दा राउण्ड ।
3. एक हीरो स्प्लेन्डर मोटरसायकिल MP30745401
4. एक मोबाइल फोन।
कुल कीमत 12 लाख रुपये।सराहनीय भूमिका-थाना नूराबाद टीम थाना प्रभारी नूराबाद निरीक्षक रामबाबू यादव, उनि अतुल सिंह, प्रआर 260 मनोज, प्रआर 212 दीपक, आर. 737 दीनदयाल, आर. 1144 शक्ति, आर 1072 सीनू, आर (चा) भूपेन्द्र सायबर सैल टीम उनि शिवप्रताप सिंह, उनि अभिषेक जादौन, प्रजार 456, सुदेश, आर 1018 रामकिशन • आर. 866 शैलेन्द्र, आर 167 कुल्दीप, आर 551 राहुल, आर. 1058 प्रशांत की सराहनीय भूमिका रहीं।


