जिले में शीत लहर के कारण आगनबाड़ीयों के समय में परिवर्तन,कलेक्टर ने आदेश किए जारी।

जिले में शीत लहर के कारण आगनबाड़ीयों के समय में परिवर्तन,कलेक्टर ने आदेश किए जारी।
भिण्ड 04 दिसम्बर 2023/कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने भिण्ड जिले में शीत लहर को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ीयों के प्रारंभ होने के समय में परिवर्तन के आदेश जारी किए।जिला कलेक्टर ने मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के भोपाल के परिपालन में आगामी शीत ऋतु में शीत लहर से बच्चों के स्वास्थ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला भिण्ड अंतर्गत संचालित समस्त आँगनबाड़ी केन्द्रों का समय प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक आंशिक परिवर्तन किया है।
01. आंगनबाडी केन्द्र खोलने का समय प्रात: 10:00 बजे
02. बच्चों के नाश्ते का समय :- प्रातः 10:15 बजे
03. बच्चों के भोजन का समय दोपहर 12:30 बजे
04. बच्चों की आंगनबाडी केन्द्र से छुट्टी दोपहर 02:00 बजे दोपहर 02:00 से 04:00 बजे तक ऑंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा गृह भेंट, अभिलेखों का संधारण एवं अन्य गतिविधियाँ पूर्ववतः रहेंगी। उक्तादेश दिनांक 28 फरवरी 2024 तक प्रभावशील रहेगा। (यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।)




