No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

लगभग सवा दो लाख नोनिहालों ने पी पोलियो की दो-दो बूंद,ब्लॉक के सभी मॉनिटर्स ने की सतत् मॉनिटरिंग।

लगभग सवा दो लाख नोनिहालों ने पी पोलियो की दो-दो बूंद,ब्लॉक के सभी मॉनिटर्स ने की सतत् मॉनिटरिंग।

भिण्ड 10 दिसम्बर 2023/राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 10 दिसम्बर 2023 के अन्तर्गत प्रथम दिन जिले भर में जन्म से पाच वर्ष तक के लगभग सवा दो लाख बच्चों को दो-दो बूंद पोलियो निरोधी दवा पिलायी गयी।अभियान का शुभारम्भ कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा जिला चिकित्सालय भिण्ड के 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिवराम सिंह कुशवाह, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ अनिल गोयल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुमित सिंह भदौरिया तथा अन्य उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिवराम सिंह कुशवाह द्वारा अभियान की मॉनिटरिंग हेतु जिले का भ्रमण कार्य किया गया। इस अभियान में कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण किया, जिससे उनके क्षेत्र में एक भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रह जाये।
डॉ. सुमित सिंह भदौरिया जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा उपरोक्त जानकारी देते हुये बताया गया है कि इस बार अभियान के सफल संचालन हेतु प्रशासनिक सहयोग काफी अच्छा रहा। इस अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी सराहनीय कार्य किया गया, परिणाम स्वरूप बच्चों में दवा पीने हेतु अच्छा उत्साह देखने को मिला।
डॉ कुशवाह द्वारा यह भी बताया गया कि जो बच्चे किन्हीं कारणों से आज दवा पीने से वंचित रह जाते हैं उन्हें दिनांक 11 व 12 दिसम्बर 2023 को कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण के दौरान पोलियो की दवा पिलायी जायेगी।

a

Related Articles

Back to top button