राजनीति
5 जनवरी को भिण्ड आएंगे नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला 5 जनवरी को भिण्ड आएंगे।
भिण्ड 04 जनवरी 2024/म.प्र.शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला 5 जनवरी 2024 को प्रातः09.30 बजे ग्वालियर में मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला मंशापूर्ण हनुमान मंदिर ग्वालियर से भिण्ड जिले के लिये प्रस्थान करेंगे।
मंत्री राकेश शुक्ला मालनपुर, गोहद एवं मेहगाँव होते हुए सायं 05 बजे भिण्ड आयेंगे एवं रात्रि विश्राम भिण्ड में ही करेंगे।




