No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

गोरमी मण्डल के बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

गोरमी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड भाजपा मण्डल गोरमी के 64 बूथ केन्द्रों पर अलग-अलग स्थानों पर देखा और सुना गया। मन की बात को लेकर आज गांव-गांव में उत्सव जैसा माहौल था। अलग-अलग बूथ केन्द्र पर पार्टी के वरिष्ठ नेता भी अतिथि के रूप में मौजूद थे। गोरमी नगर में जहां दो दर्जन स्थानों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयेजित किए गए, इसके अलावा 20 पंचायतों में आधा सैकड़ा बूथों पर भी मन की बात कार्यक्रम को देखा गया। मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक बूथ क्र.76 एवं 77 पर मौजूद रहे। इसके अलावा अलग-अलग कार्यकर्ता बूथ अध्यक्षों ने अपने-अपने बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को संपन्न कराया।

a

Related Articles

Back to top button