No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

रेत का अवैध परिवहन करते डंपर को दबोह पुलिस ने आरोपी सहित पकड़ा।

थाना दबोह क्षेत्र मे चल रही अवैध रेत पर कार्यवाही कर डम्फर क्रमांक UP93BT 5887 के मय आरोपी पर कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त की।

भिण्ड पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव के निर्देशन में अवैध रेत वाहनों पर कार्यवाही करने हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दबोड निरी. राजेश शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चल रही अवैध रेत को पकडने हेतु जरिए मुखविर सूचना मिली की एक डम्फर चालक अपने नीले रंग का डम्फर क्रमांक UP93BT5887 में अबैध रेत चोरी से भरकर धौरका नाका तरफ से समथर मोड दबोह होकर रतनपुरा तरफ जा रहा है कि सूचना की तस्दीक हेतु हमराह फोर्स को साथ में लेकर समथर मोड दबोह पर पहुँचा तो एक नीले रंग का डम्फर क्रमांक UP93BT5887 मे रेत से भरा हुआ आया जिसे रोककर डम्फर चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कोकसिंह पुत्र लोटन प्रसाद जाटव उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड नं. 07 दबोह का होना बताया, डम्फर में भरी रेत के संबंध में बैध रोयल्टी एवं वाहन के प्रपत्र मागे गये जो उक्त डम्फर चालक द्वारा नही होना बताया। एवं अवैध रेत चोरी से भरकर अपने डम्फर में बेचने हेतु स्तनपुरा तरफ ले जाने बताया आरोपी का कृत्य धारा 379, 414 भादवि का एवं गौड खनिज अधिनियम की धारा 53 (1) का दण्डनीय पाये जाने से डम्फर क्रमांक UP93BT5887 को रेत से भरे को विधिवत दिनांक 17.03.24 को जप्त किया गया एवं अपराध कायम कर विवेचना में लिया।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी दबोह निरी, राजेश शर्मा, उनि भानसिंह सिसोदिया, सउनि, राजकिशोर तिवारी, आर. 477 अजय रजक, आर 260 सोनू तोमर, आर. 427 रजत सिंह, आर. 37 स्माकांत राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

a

Related Articles

Back to top button