No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरेंराजनीतिराज्य

विधायक ने विपक्ष के अविश्वास पर फेरा पानी।

विधानसभा सदन में कांग्रेस द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर फेरा पानी
– भाजपा की उपलब्धियों को सदन रखकर विधायक संजीव सिंह बने अंगद के पांव
– कांग्रेस के आरोपों को बताया झूंठ का पुलिंदा, शिवराज सिंह को बताया जनता का पुजारी
भिण्ड। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का बुधवार को तीसरे दिन कांग्रेस की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। जिस पर बुधवार 21 दिसंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर देर रात चर्चा हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर आरोप-प्रत्यारोप होते रहे। सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बुधवार भिण्ड से भाजपा विधायक संजीव सिंह संजू ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी मित्रों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव उस सरकार के खिलाफ पेश किया गया जो सरकार लगभग 18 साल से जनता की सेवा करती आ रही है। उस व्यक्ति पर जिसको प्रदेश की जनता ने चार बार आशीर्वाद दिया। उस व्यक्ति पर अविश्वास जता रही है जो प्रदेश को मंदिर और उस प्रदेश में रहने वाली जनता को भगवान और स्वयं को उस मंदिर का पुजारी मानता है। जिस सरकार ने इस प्रदेश को बीमारू राज्य के तमगे से बाहर निकालकर एक विकसित राज्य बनाने का रोडमेप तैयार किया उस सरकार पर हमारे विपक्षी मित्र अविश्वास कर रहे हैं। चाहे कोई भी विपदा हो आलोवृष्टि हो, अतिवृष्टि हो या अन्य कोई प्राकृतिक आपदा आयी हो। इस प्रदेश के सेवक हमारे मुख्यमंत्री जी तत्काल जनता के बीच पहुंचते हैं और पीड़ित/ जनता की हर संभव मदद करने का प्रयास करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी विपक्षी मित्र उस व्यक्ति के ऊपर अविश्वास जो अगर उत्तराखंड में प्रदेश के यात्रियों की बस गिर जाती है तो रात को दो बज घटना स्थल पर पहुंच जाता है अपनी पूरी टीम के साथ… विगत माह पूर्व हमारे क्षेत्र में 23 अगस्त 2022 की रात बाढ आयी तो 24 तारीख को मुख्यमंत्री जी मुरैना, डबरा पहुंच जाते हैं और आप लोग जाते हैं 31 अगस्त को वो भी हैलीकॉप्टर से ।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कहती है कि सरकार हमने गिराई थी, मैं कहता हूं कि कांग्रेस की सरकार तो उसी दिन गिर गई थी जिस दिन कांग्रेसी मित्रों ने अपने वरिष्ठजनों का सम्मान नहीं किया। उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किया। कांग्रेस सरकार आपने- खुदने गिराई वो भी जोर लगा-लगाकर।
उन्होंने सदन में कहा कि कांग्रेस कहती है कि हमारे मुख्यमंत्री को गोल्ड मेडल मिलना चाहिए। कांग्रेस सरकार को संबल योजना बंद करने के लिए गोल्ड मेडल मिलना चाहिए, पंच परमेष्वर योजना बंद कराई, दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना बंद की, हमारे प्रदेश के छात्रों को लैपटॉप खरीदने की जो प्रोत्साहन राशि मिलती थी वह बंद कर दी, जनअभियान परिषद योजना बंद की, शून्य ब्याज दर किसानों को मिलने वाला ऋण को बंद कराया, कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना से मिलने वाला लाभ बंद की। इन सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने के लिए कांग्रेस को गोल्ड मेडल मिलना चाहिए।
भाजपा की इन उपलब्धियों को रखा सदन में:
विधायक संजीव सिंह ने अविष्वास प्रस्ताव के दौरान भाजपा की उपलब्धियों को सदन में रखकर कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने सदन में कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास किया है चाहे वो बिजली हो जो कभी 3 से 4 घंटे मिलती थी आज 20 से 22 घंटे रहती है। शिक्षा हो …स्कूल शिक्षा का बजट 15 गुना बढ़कर 26 हजार करोड़ रूपए किया। सीएम राइज स्कूलों का क्रियान्वयन किया। पूर्व में बनी सड़कों की स्थिति से प्रदेश की जनता भलीभांति परीचित है। आज प्रदेश के प्रत्येक गांव तक सड़क बिछी है और ये व्यवस्था भी हमारे मुख्यमंत्री जी ने ही की है। स्वास्थ्य की बात करो तो सन 2003 में पूरे प्रदेश में सिर्फ 5 मेडीकल कॉलेज थे अब उनकी संख्या 22 तक पहुंच चुकी है वहीं 21 नए मेडीकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया चल रही है।
हमारे मुख्यमंत्री जी जनसेवा अभियान सम्मेलन में जाते हैं तो हजारों लोगों की भीड़ होती है। हितग्राही आते हैं अपने सर्टिफिकेट लेते हैं और शिवराज सिंह जिंदाबाद कहते हुए जाते हैं। कोई भी पात्र हितग्राही नहीं छूटना चाहिए क्योंकि हमारे नेता शिवराज सिंह जी का ध्येय वाक्य हैः-
राम की चिररैंया, राम के खेत ।।
खाओ री चिररैंया, भर-भर पेट ।।
इसके अलावा विधायक संजीव सिंह ने महिला सशक्तिकरण, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सिंचाई, पानी, संबल योजना जैसी योजनाओं के बारे में चर्चा की।

 

 

a

Related Articles

Back to top button