No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरेंशिक्षा

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में संस्था स्तरीय प्रवेश 04 जुलाई से।

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में संस्था स्तरीय प्रवेश 04 जुलाई से।

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में प्रवेश हेतु संस्था प्राचार्य बी.डी. पुरोहित ने बताया कि कार्यालय अध्यक्ष काउंसिलिंग समिति तकनीकी शिक्षा संचालनालय भोपाल द्वारा डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु संस्था स्तर काउंसिलिंग की समय-सारणी जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार 04 जुलाई 2026 से 12 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही की जा सकती है तथा 06 जुलाई 2026 से 12 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सप्ताह के सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे से शाम 06:30 बजे तक रिक्त रही सीटों पर संस्था स्तर की काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। यह काउंसिलिंग तब तक जारी रहेगी जब तक कि सभी ब्रांच में प्रवेश पूर्ण न हो जाएं। संस्था स्तर की काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश लेने हेतु अभ्यर्थी अपनी आय, जाति, निवास, 10वीं अंकसूची, शिक्षण शुल्क तथा टीसी इत्यादि दस्तावेजों के साथ पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में दिए गए समय पर उपस्थित हो सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में वर्तमान में सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट पाठ्यक्रम संचालित हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य बी.डी. पुरोहित ने बताया कि संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, अनुभवी संकाय सदस्य तथा रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है। महाविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट की प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध है।

*छात्रवृत्ति योजनाओं का मिलेगा लाभ*

महाविद्यालय में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राओं के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, सामान्य वर्ग की पात्र छात्र/छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति तथा मेरिट के आधार पर प्रगति, यशस्वी एवं सक्षम छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उपलब्ध है।
संस्था प्राचार्य  बी.डी. पुरोहित द्वारा जिले के छात्रों से संस्था स्तर काउंसिलिंग जैसे अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गई है।
अधिक जानकारी के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड से 9926662824, 8770673176, 9575148533 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

a

Related Articles

Back to top button