एसपी ने 8 अपराधियों पर 35,000 रूपए का इनाम किया घोषित।

पुलिस अधीक्षक ने 08 अपराधियों पर किया 35 हजार का ईनाम घोषित।
भिण्ड 02 मार्च 2023/ पुलिस अधीक्षक शैलेद्र सिंह चौहान ने 08 अपराधियों को बंदी बनाने या बंदी करवाने या बंदीकरण का विरोध किये जाने पर विधिसंगत आवश्यक शक्तियों का प्रयोग कर जो उसे बंदी करवायेगा या बंदी करवाने के लिए सूचना देगा उसे पुरूष्कृत किया जाएगा।
जिन अपराधियों पर ईनाम घोषित की गई है, उनमें अपराधी जाकिर खांन पुत्र मुन्नू खांन निवासी वार्ड क्र.7 मिहोना थाना मिहोना, आदिल खांन पुत्र हामिद खांन निवासी वार्ड क्र.7 मिहोना थाना मिहोना, राकेश परिहार पुत्र रामचरण परिहार निवासी बंजारे का पुरा मौजा पिपरौली थाना गोहद, प्रवेश परिहार पुत्र रामचरण परिहार निवासी बंजारे का पुरा मौजा पिपरौली थाना गोहद पर 5000-5000 रूपये, पूरन उर्फ पुत्तू पुत्र रामचरण परिहार निवासी बंजारे का पुरा मौजा पिपरौली थाना गोहद को 7500 रूपये, जगमोहन पुत्र सत्यनारायण परिहार निवासी बंजारे का पुरा मौजा पिपरौली थाना गोहद, मंगल उर्फ बल्ली पुत्र रामचरण परिहार निवासी बंजारे का पुरा मौजा पिपरौली थाना गोहद एवं वाहिद खांन पुत्र बब्बू खान निवासी वार्ड क्र.7 मिहोना हाल बप्पा मील के सामने गली जालौन उ.प्र. पर 2500-2500 रूपये का ईनाम घोषित किया है।




