No Slide Found In Slider.
राज्य

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भिंड दतिया दौरे पर।

27 अप्रैल को भिंड दतिया लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की हुंकार।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भिंड दतिया दौरे पर।

ऊमरी गल्ला मंडी हेलीपैड पर लैंड होगा जीतू पटवारी का हेलीकॉप्टर।

भिंड में लोकसभा चुनाव तीसरे चरण में 7 मई को होना है, जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही भाजपा, कांग्रेस बसपा सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं के दौरे भी शुरू हो गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव एवं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा हेलीकॉप्टर से भिंड के ऊमरी में 11:45 पर ऊमरी गल्ला मंडी परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर लैंड करेंगा, उनके आने से पहले कांग्रेस नेता एवं जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया ने बताया कि उनके समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा नुक्कड़ सभा में शामिल होंगे, उसके बाद 12:45 पर उनका हेलीकॉप्टर मौ के लिए उड़ान भरेगा, मौ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के ही समर्थन में दतिया मैं भी तीन कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद ग्वालियर में रात्रि विश्राम करेंगे।

a

Related Articles

Back to top button