ताजा ख़बरें
जल संरक्षण के लिए आयोजित की गई कलश यात्रा।

जल संरक्षण के लिए आयोजित की गई कलश यात्रा।
जल की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने तथा जल को संरक्षित करने की गई अपील।
राज्य शासन के निर्देशन में पूरे प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गतिविधियां जारी हैं। भिण्ड जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोतों के संरक्षण तथा पुर्नजीवन के साथ-साथ लोगों को जल संरक्षण का भी संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में नगर परिषद अकोड़ा द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा के दौरान नगरवासियों से जल की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने तथा जल को संरक्षित करने की अपील की गई।
जल कलश यात्रा में पार्षदगणों, निकाय के कर्मचारियों सहित गणमान्य नागरिकों व महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पानी को बचाने, उसका दुरूपयोग न करने तथा जल स्रोतों को साफ रखने का संदेश दिया।




