अंकुर ऐप के माध्यम से ही किया जाए वृक्षारोपण – कलेक्टर।

अंकुर ऐप के माध्यम से ही किया जाए वृक्षारोपण – कलेक्टर।
*समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न*
कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित आवेदनों की गहन समीक्षा करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निराकरण करें। विभागवार लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न किया जाए। साथ ही कोई भी शिकायत समय सीमा के बाहर नहीं जानी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
कलेक्टर ने बैठक के दौरान वृक्षारोपण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप ही वृक्षारोपण कराया जाए। सभी वृक्षारोपण की एंट्री अंकुर ऐप पर होनी अनिवार्य है, इसलिए विशेष ध्यान रखा जाए कि सभी लोग अंकुर ऐप के माध्यम से ही वृक्षारोपण करें। विभाग प्रमुख सुनिश्चित करें कि उनके विभाग अंतर्गत सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा मोबाईल में अंकुर ऐप डाउनलोड कर लिया गया है और इसका प्रमाण पत्र सभी विभाग प्रमुख 08 जुलाई तक प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल दिखावे के लिए नहीं बल्कि वास्तविक प्रभावी वृक्षारोपण के साथ चलना चाहिए, ताकि हर रोपित पेड़ प्राकृतिक संसाधनों और पारिस्थितिकी को सुदृढ़ करे।
कलेक्टर ने समग्र ईकेवाईसी की समीक्षा कर समस्त नगरीय निकाय सीएमओ और सीईओ जनपद को प्रगति लाने निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी सीईओ जनपद को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण संबल योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने अपार आईडी के स्टेटस की समीक्षा कर शत्-प्रतिशत बच्चों की अपार आईडी कार्य पूर्ण कराने के शिक्षा विभाग को निर्देश दिए।
उन्होंने सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट, टीएल पत्र निराकरण की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिऐ।




