No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भाजपाइयों ने भिंड में स्वामी विवेकानंद की मनाई पुण्यतिथि।

भाजपाइयों ने स्वामी विवेकानंद की मनाई पुण्यतिथि।
भिंड : भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई।इस अवसर पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर याद किया ।
इस अवसर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं,बहुत कम उम्र में उन्होंने सन्यास धारण कर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने वेदांत दर्शन को पाश्चात्य देशों में प्रचारित किया,1893 में अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित विश्व धर्म संसद में सनातन धर्म पर विश्वविख्यात भाषण दिया। इस भाषण से उनकी ख्याति पूरी दुनिया में फैल गई, सनातन धर्म का डंका बज उठा। उनके चेहरे की तेज और वाक् शक्ति से विदेशों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु बने, पाश्चात्य देशों की यात्रा कर भारत लौटने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया,वे भारत में युवाओं के प्रेरणा बन गए। उनका निधन मात्र 39 वर्ष की आयु में 4 जुलाई 1902 को कोलकाता स्थित बेलूड़ मठ में हुआ।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश बाबूजी, जिला मंत्री रश्मि खटीक,मंडल अध्यक्ष अमित जैन, मंडल शेरू पचौरी,युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सरजन नरवरिया,युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव पुलक,युवा नेता आशीष बोहरे,विकास बोहरे सरपंच आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

a

Related Articles

Back to top button