जिला चिकित्सालय भिण्ड में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र, स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू होकर गांधी जयंती तक चलेगा स्वच्छता अभियान।
जिला चिकित्सालय भिण्ड में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र, स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
मा. प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित जिला इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से जिला चिकित्सालय भिण्ड में “प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र” का शुभारंभ कर स्वच्छता अभियान के तहत् रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव द्वारा की गयी।
इस दौरान प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रमेश दुबे, अध्यक्ष महिला मौर्चा आभा जैन, रमन मित्तल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम “प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र” का शुभारंभ कर स्वच्छता अभियान के तहत् रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें सफाई मित्रों का हेल्थ चैकअप कर आभा आईडी बनायी गयी। उक्त कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिवराम सिंह कुशवाह, सिविल सर्जन डॉ आरके मिश्रा, चेयरमैन इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी भिण्ड शोभित अग्रवाल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ जेएस यादव के साथ-साथ अन्य गणमान्य नागरिक एवं अस्पताल में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन डॉ हिमांशू बंसल सर्जीकल चिकित्सक के द्वारा किया गया।




