No Slide Found In Slider.
धर्म

गुरु पूर्णिमा महोत्सव की देश भर में धूम।शासकीय स्कूलों में गुरु पूर्णिमा मनाए जाने की सरकार की पहल सराहनीय -महामंडलेश्वर।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव की देश भर में धूम।शासकीय स्कूलों में गुरु पूर्णिमा मनाए जाने की सरकार की पहल सराहनीय -महामंडलेश्वर।

जगह-जगह गुरु आश्रमों पर हो रहे कई कार्यक्रम।मंदिरों पर भी लगा भक्तों का तांता।

गुरु पूर्णिमा के पर्व पर देश भर में गुरु आश्रमों एवं मंदिरों पर रामायण पाठ, भजन कीर्तन, कन्या भंडारा जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज लोग अपने-अपने गुरुओं के आश्रम पर जाकर उनका फूल मालाओं से सम्मान कर उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं।

भिंड जिले में भी पुरानी गढ़िया एवं डूंगरपुरा आश्रम पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, पुरानी गाड़ियां आश्रम में चल रहे कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी डॉ मोहनानंद महाराज ने कहा कि गुरु सही मार्ग पर चलना सिखाता है, महाराज ने भाजपा सरकार की पहल सरकारी स्कूलों में गुरु पूर्णिमा मनाए जाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार की अच्छी पहल है और सरकार को स्कूलों में एक आध्यात्मिक गुरु की नियुक्ति भी करना चाहिए ताकि अध्यात्म के बारे में भी छात्र छात्राओं को भी ज्ञान हो। वही डूंगरपुरा आश्रम के संत मंडलेश्वर नरसिंह दास महाराज ने कहा गुरु का अर्थ है कि अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाना, आज के दिन गुरुओं का सम्मान करें और गुरु के बताएं रास्ते पर चलें।

भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।

a

Related Articles

Back to top button