No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर ने ग्राम खड़ेर का किया निरीक्षण,आबादी भूमि के पट्टों की रजिस्ट्री कराने और पराली नहीं जलाने दी समझाइश,ग्रामवासियों से संवाद कर जानी समस्याएं

जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर ने ग्राम खड़ेर का किया निरीक्षण,आबादी भूमि के पट्टों की रजिस्ट्री कराने और पराली नहीं जलाने दी समझाइश,ग्रामवासियों से संवाद कर जानी समस्याएं।जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर पवन जैन ने शुक्रवार को विकासखंड गोहद के ग्राम खड़ेर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय ग्राम पंचायत भवन खड़ेर में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासकीय योजनाओं के लाभ की स्थिति की जानकारी ली।उन्होंने कहा कि सभी अपने आबादी भूमि के पट्टों की रजिस्ट्री कराएं, सरकार द्वारा चलाई गई स्वामित्व योजना अंतर्गत आबादी भूमि के पट्टों की रजिस्ट्री का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इससे आप सभी को अपने आवासों का अधिकार मिलेगा और अपने आवासीय भूमि पर लोन भी ले सकते हैं।
कलेक्टर ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि अपने खेतों में पराली नहीं जलायें, इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति नष्ट होती है, साथ ही प्रदूषण भी होता है। इसलिए फसल कटने के बाद पराली का उचित प्रबंधन करें, खेतों में नहीं जलायें।उन्होंने लोगों को खाद बीज की उपलब्धता, आचार्य विद्यासागर योजना, डॉ भीमराव अम्बेडकर योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।साथ ही आबादी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कल्याणी पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं राशन वितरण, फोती नामांतरण, स्कूल तथा आंगनवाड़ी संचालन की जानकारी ली और पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जन विश्वास अभियान का उद्देश्य जनता की शिकायतों और योजनाओं से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत वीरसिंह चौहान, एसडीएम गोहद विकास केमोर, सीईओ जनपद गोहद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button