No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कलेक्टर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा जनपद कार्यालय मेहगांव में किया गया पौधरोपण।

कलेक्टर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा जनपद कार्यालय मेहगांव में किया गया पौधरोपण।

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत मंगलवार को जनपद पंचायत कार्यालय मेहगांव परिसर में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से पौधरोपण किया गया।
इस दौरान कलेक्टर  संजीव श्रीवास्तव ने प्राकृतिक संतुलन में पेड़-पौधों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि हर एक व्यक्ति “एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत” एक पौधे का रोपण करे, पौधारोपण करने के बाद उसका संरक्षण करना बेहद जरूरी है। संरक्षण के अभाव में पौधा पेड़ का रूप नहीं ले सकता है, इसलिए उसे पेड़ का रूप देने का संकल्प लें, जिससे कि आने वाले दिनों में आपके द्वारा लगाए गए पेड़ों से पूरा क्षेत्र हरभरा हो जाए।

a

Related Articles

Back to top button