सशक्त युवा, सशक्त भारत थीम के अंतर्गत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।

सशक्त युवा, सशक्त भारत थीम के अंतर्गत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा के.एस. बारिया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के कुशल मार्गदर्शन में आज किड्स केयर हायर स्कूल, भिण्ड में सशक्त युवा, सशक्त भारत थीम के अंतर्गत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त विद्यालय में आयोजित शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित नीरज ठाकुर, न्यायाधीश, भिण्ड द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को नालसा जाग्रति योजना के अंतर्गत जमीनी स्तर पर न्याय और कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देने की एक पहल है जिसके अंतर्गत सशक्त युवा, सशक्त भारत का अभियान चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को राष्ट्रीयता की भावनाओं को प्रेरित करने और समाज एवं देश के विकास में महती भूमिका निभाने के बारे में बताया गया।
स्वामी विवेकानंद की शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों, शिक्षा और चरित्र विकास को बढ़ावा देने पर था। इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं को युवाओं के बीच पहुंचाने के लिए एवं उनके आदर्शों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करना है। जिससे उनके अंदर देशभक्ति की भावना को जगाया जा सके एवं उनके आचार-विचार को आज के युवा अपने जीवन में उतारे एवं अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सके।
इसी क्रम में देवेश शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी, भिण्ड द्वारा बच्चों को विधिक सहायता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि ऐसे बालक जिन्होंने कानून के विरूद्ध कोई कृत्य किया है वह ‘‘धारा 12’’ विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987, के अंतर्गत निःशुल्क विधिक सहायता हेतु पात्र है, जिसका लाभ वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय भिण्ड में उपस्थित होकर/पत्र के माध्यम से अथवा किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष निःशुल्क विधिक सहायता की मांग कर, प्राप्त कर सकता है।
इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 15100 पर भी संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है। उक्त जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन पश्चात् न्यायाधीश द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया एवं बच्चों को भी वृक्षारोपण के लाभों से अवगत कराया।
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाॅफ, छात्र-छात्रायें तथा श्री मंजर अली, पीएलव्ही, भिण्ड उपस्थित रहे।




