No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 6 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर लिए नमूने।

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 6 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर लिए नमूने।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार भिण्ड में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए आमजनों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके, इस हेतु आज खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिला भिण्ड स्थित डेयरियों पर छापामार कार्रवाई कर मावा, घी एवं दूध के नमूने लिए गए।
नमूना कार्रवाई के दौरान करन सिंह डेयरी, अरेले का पुरा गोरमी से मावा, राजवीर सिंह डेयरी, अरेले का पुरा गोरमी से मावा, सुरेन्द्र सिंह नरवरिया डेयरी, अरेले का पुरा गोरमी से मावा, ब्रह्मानंद सिंह डेयरी ग्राम जरपुरा मेहगांव से मावा, घी, रमेश डेयरी ग्राम सेंपुरा मेहगांव से मावा, दूध, जय गुरुदेव डेयरी ग्राम जरपुरा मेहगांव से मावा, घी के नमूने लेकर कार्रवाई की गई।
कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भिण्ड अवनीश गुप्ता उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button