मिराई शील्ड: मेहनत से बनी तकनीकी सफलता।

मिराई शील्ड: मेहनत से बनी तकनीकी सफलता।
मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया, भिण्ड — मेहनत, नवाचार और समुदाय के सहयोग से मिराई शील्ड प्राइवेट लिमिटेड आज उद्योग जगत में एक भरोसेमंद नाम बन चुका है। इस कंपनी की शुरुआत पंकज चावला ने अपने दृढ़ निश्चय और दूरदर्शिता के साथ की। छोटे से आरम्भ से लेकर आज व्यापक उत्पादन तक का यह सफर प्रेरणादायी है। कंपनी के कॉम्प्लायंस मैनेजर श्री राजेश तिवारी के अनुसार मिराई शील्ड का मुख्य उत्पाद मेम्ब्रेन वाटरप्रूफिंग है, जिसका उपयोग देशभर में सिविल और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में बड़े पैमाने पर हो रहा है।
मेमब्रेन वाटरप्रूफिंग विशेषकर सुरंगों (टर्नल), बांधों और अंतरराष्ट्रीय भूमिगत मार्गों में सड़क की स्थिरता बनाए रखने के लिए उपयोगी है। इस प्रोडक्ट की मजबूती और दीर्घजीविता सड़क ढाँचों को स्थायी बनाती है और रखरखाव की लागत कम करती है। तिवारी बताते हैं कि मिराई शील्ड का लाभ यही है कि यह रोड स्टेबिलिटी सुनिश्चित कर लंबी अवधि तक सड़क उपयोग को सक्षम बनाता है, इसलिए मार्केट में इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है।
*स्थानीय रोजगार और आर्थिक प्रभाव*
मिराई शील्ड ने न केवल तकनीकी क्षेत्र में योगदान दिया है, बल्कि स्थानीय समुदाय को भी समृद्ध किया है। कंपनी में स्थानिक लोगों के साथ-साथ अन्य प्रदेशों के युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। इससे न सिर्फ परिवारों की आय में वृद्धि हुई है, बल्कि भंडार बाजार और सेवाओं पर भी सकारात्मक असर पड़ा है।
*सरकारी सहयोग से आगे बढ़ती राह*
कंपनी के विकास में प्रदेश सरकार के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एमएसएमई प्रोत्साहन योजना 2025 के तहत अनुदान मिला है । पंकज चावला और पूरी टीम ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दिया है, जिन्होंने मिराई शील्ड को दिए गए अनुदान से उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नवीनतम उपकरण लगाने में सहायता की। इस अनुदान से कंपनी ने नई टेक्नोलॉजी अपनाई और वितरण नेटवर्क को विस्तृत किया, जिससे न केवल उत्पादन बढ़ा बल्कि गुणवत्ता और मानक भी मजबूत हुए।
*भविष्य की संभावनाएँ*
मिराई शील्ड प्राइवेट लिमिटेड की टीम मानती है कि उनकी प्रेरणा और मेहनत के साथ बाजार की मांग को देखते हुए उत्पादन और भी बढ़ेगा। कंपनी तकनीकी सुधारों व अनुसंधान पर ध्यान दे रही है ताकि उनके उत्पाद और अधिक टिकाऊ और लागत-प्रभावी बन सकें। साथ ही कंपनी स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर कौशल विकास पर भी काम कर रही है, जो दीर्घकालिक आर्थिक विकास के लिए लाभकारी होगा।




