पांच तरह के माफिया सरकार में शामिल – जीतू पटवारी। आस्तीन के सांपों से बचें, उन्हें दूध नहीं पिलाएं – दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री।

बदलापुर सरकार है भाजपा – जीतू पटवारी।
पांच तरह के माफिया सरकार में शामिल – जीतू पटवारी। कांग्रेस के आस्तीन के सांपों से बचना, उन्हें दूध नहीं पिलाना – दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री।
कांग्रेसियों ने लहार में भाजपा सरकार पर जमकर सादा निशाना।
*लहार में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन!*
भिंड जिले के लहार में पूर्व नेताप्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के आवाहन पर आज 9 अगस्त को भाजपा सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन हुआ , जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई कांग्रेस नेता भाजपा सरकार पर जमकर गरजे।
*बदलापुर की सरकार है बीजेपी जीत पटवारी!* लहार में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि भाजपा सरकार में रेत माफिया, खनिज माफिया, शिक्षा माफिया, शराब माफिया एवं प्रशासन माफिया यह पांच तरह के माफिया शामिल हैं, प्रशासन माफिया के तहत रकम देकर अधिकारियों की पोस्टिंग होती है और वह अधिकारी भाजपा सरकार के लिए काम करते हैं और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कांग्रेस कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराएगी कांग्रेस। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी यही नहीं रुके उन्होंने बीजेपी सरकार को बदलापुर की सरकार बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार की वजह से डॉ गोविंद सिंह के जो आंसू आए हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान किया है यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
*कांग्रेस में आस्तीन के सांपों से बचना होगा- दिग्विजय सिंह!*
पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो अधिकारी भाजपा सरकार के इशारों पर काम करते हैं वह यदि हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान करेंगे तो उनके खिलाफ में हर संभव लड़ाई लड़ूंगा और दिग्विजय सिंह ने कहा आज नाग पंचमी है और आज के दिन में सलाह देता हूं कि कांग्रेस को आस्तीन के सांपों से बचें और कि इन सांपों को दूध नहीं पिलाना है।
*जंगी प्रदर्शन में कांग्रेस के कई दिग्गज हुए शामिल!* इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया),पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व मंत्री पीपी शर्मा,उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत सत्यदेव कटारे,पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा सहित कांग्रेस के सांसद विधायक शामिल हुए।




