जिले की आयुष संस्थाओं में मनाया जा रहा है पोषण माह।

जिले की आयुष संस्थाओं में मनाया जा रहा है पोषण माह।
शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय परा में पोषण पखवाड़ा माह का हुआ आयोजन।
कमजोर बच्चों की पहचान कर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
मध्यप्रदेश शासन आयुष विभाग के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ नीलम कुशवाह के नेतृत्व में जिले की आयुष संस्थाओं में पोषण माह मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय परा में पोषण पखवाड़ा माह सितंबर 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से गांव के कमजोर बच्चों की पहचान कर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. नभ किशोर चौधरी के द्वारा किया गया एवं उनको सुपुष्टि योग, क्षीरबला तेल, अश्वगंधा चूर्ण, नवायस लौह जैसी बल्य और रक्तवर्धक आयुर्वेदिक औषधि वितरित की गई साथ ही खेल विभाग से आए श्री नीरज के द्वारा बच्चों को खेल भी खिलाए गए एवं स्वास्थ्य विभाग की नीलम श्रीवास (सीएचओ) के द्वारा बच्चों को एल्बेंडाजोल एवं आयरन की टैबलेट्स वितरित की गई, अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान और फल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बबीना दोहरे एएनएम, अनीता निगम (महिला आयुर्वेद स्वास्थ्य कार्यकर्ता), देवेंद्र शुक्ला राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।




