मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह- 2024 का जिला स्तरीय कार्यक्रम निराला रंग विहार में धूमधाम के साथ संपन्न।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह- 2024 का जिला स्तरीय कार्यक्रम निराला रंग विहार में धूमधाम के साथ संपन्न।
म.प्र. स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन दौड़ एवं प्रभात फेरी और रैली का आयोजन
रैली में एनसीसी,एनएसएस सहित उत्कृष्ट विद्यालय क्र.१ एवं सीएम राइज क्र.२ के छात्रों एवं शिक्षकों ने की सहभागिता
शासन के निर्देशानुसार आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह -2024 का जिला स्तरीय कार्यक्रम निराला रंग विहार मेला प्रांगण भिण्ड में धूम धाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाधीश संजीव श्रीवास्तव,भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भदौरिया,एडीएम एल के पांडेय,एसडीएम अखिलेश शर्मा,डीईओ आर डी मित्तल, बीईओ उमेश भदौरिया,सीएमएचओ डॉ शिवराम सिंह कुशवाह ,प्राचार्य पी एस चौहान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम से पूर्व प्रातः उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 से अवंती बाई चौराहे तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमे एमजेएस के छात्रों ने भाग लिया। हरी झंडी एसडीएम अखिलेश शर्मा जी ने दिखाई इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ.आशीष गुप्ता, एनसीसी अधिकारी प्रोफेसर रविकांत,जिला क्रीड़ा अधिकारी आनंद द्विवेदी, संजय पंकज,अवध खेमरिया, बृज बाला यादव, सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रभात फेरी 9 बजे उत्कृष्ट विद्यालय से परेड चौराहे , इंदिरा गांधी चौराहे सिटी कोतवाली होकर निराला रंग विहार तक निकाली गई,,जिसे हरी झंडी दिखाकर जिला शिक्षा अधिकारी आर डी मित्तल, प्राचार्य पी एस चौहान एवम खंड शिक्षा अधिकारी उमेश भदौरिया ने संयुक्त रुप से रवाना किया। रैली में एनसीसी और एनएसएस के छात्रों के साथ सीएम राइज उ.मा.वि.क्रमांक 2 एवं उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 भिण्ड के छात्रों ने सहभागिता की।
जिला स्तरीय मुख्य समारोह निराला रंग विहार में मनाया गया। 69 वें मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवम राष्ट्र गान के साथ हुआ। ध्वजारोहण जिलाधीश संजीव श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इसके बाद मध्यप्रदेश गान करवाया गया जिसकी प्रस्तुति सीएम राइज की छात्राओं द्वारा दी गई। तत्पश्चात मध्यप्रदेश थीम पर खूबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां गई।’ शुभ दिन आयो रे’ पर नृत्य प्रस्तुति उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं नंदिनी एवं मनु द्वारा दी गई,वही मध्यप्रदेश लोकनृत्य पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति सीएम राइज की कार्यक्रम का संचालन एनएसएस अधिकारी डॉ.धीरज सिंह गुर्जर एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक श्रीमती प्रीति व्यास ने तथा आभार एडीएम एल के पाण्डेय ने किया।इस दौरान जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ शिव प्रताप सिंह भदौरिया,डॉ डी के शर्मा जिला मलेरिया अधिकारी,प्रभारी सीएमओ न.पा. इंजी अमित शर्मा, लेखापाल आनंदपाल सिंह चौहान,वाइस प्रिंसिपल पंकज जयंत,भूपेंद्र सिंह कुशवाह,दिनेश सिंह भदौरिया,के एन बाजपेई, सत्यभान सिंह भदौरिया,डी डी दीक्षित,पंकज शर्मा, एनसीसी अधिकारी शिवराज सिंह कुशवाह, रवींद्र तोमर,रवि वाजपेई,आनंद झा,नीति त्रिपाठी,कमलेश कुशवाह,सुरेंद्र सिंह बघेल, ऋतिक नरवरिया, विष्णु भदौरिया आदि उपस्थित थे।




