No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कलेक्टर ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के आयोजन 16 फरवरी के संचालन हेतु परीक्षा केन्द्राध्यक्ष किए नियुक्त।

कलेक्टर ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के आयोजन 16 फरवरी के संचालन हेतु परीक्षा केन्द्राध्यक्ष किए नियुक्त।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के आयोजन दिनांक 16 फरवरी 2025 (प्रथम सत्र 10 से 12 एवं द्वितीय सत्र 02.15 से 04.15 बजे तक) के संचालन हेतु परीक्षा केन्द्र क्रमांक 24/1 शास. एम.जे.एस. स्नात. महावि. बायपास रोड़ भिण्ड के लिए राम अवधेश शर्मा, प्राचार्य शास. एम.जे.एस. स्नात. महावि. भिण्ड, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 24ध्2 शास.एम.एल.बी. कन्या उमावि. वनखण्डेश्वर मंदिर के पास भिण्ड के लिए प्राचार्य स्नेहलता भदौरिया शास.एम.एल.बी. कन्या उ.मा.वि. भिण्ड, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 24/3 शास. उत्कृष्ट उ.मा.वि. लश्कर रोड़ भिण्ड के लिए प्राचार्य पूरनसिंह चौहान शास. उत्कृष्ट उ.मा.वि. भिण्ड को परीक्षा केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया है।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने आदेशित कर कहा है कि उक्त केन्द्राध्यक्ष राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की समस्त कार्यवाही लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार करेंगे। संचार माध्यमों के बढ़ते प्रयोग से यह सम्भावित है कि अभ्यर्थी इलेक्ट्रोनिक वस्तुयें जूते-मोजे, कपडों में छुपाकर परीक्षा केन्द्र के भीतर लायें और उसका उपयोग करें। इसे रोकने की दृष्टि से जूते-मोजे आदि को पहनकर केन्द्र में प्रवेश पर रोक लगायी गई है। वर्जित वस्तुओं एवं वीक्षकों के लिये दिए गए निर्देश का कढाई से पालन किया जावे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

a

Related Articles

Back to top button