No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग में बेहतर समन्वय के लिए सेक्टर स्तर पर हर महीने होगी समीक्षा,कुपोषण के विरुद्ध लगाया जाएगा मेगा शिविर

स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग में बेहतर समन्वय के लिए सेक्टर स्तर पर हर महीने होगी समीक्षा,कुपोषण के विरुद्ध लगाया जाएगा मेगा शिविर

*गर्भवती महिलाओं का समग्र आगामी तीन दिवसों में बनाने के निर्देश,कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन*

भिंड कलेक्टर पवन जैन ने कहा है कि स्वास्थ्य और शिक्षा- शासन की प्राथमिकता वाले ऐसे विभाग हैं जिनकी आवश्यकता सभी व्यक्तियों को होती है। स्वास्थ्य विभाग को मरीजों की अपेक्षाएं पूरी करने के साथ लोगों के जीवनस्तर में सुधार लाने के सार्थक प्रयास करने है। उन्होंने कहा कि मातृ और शिशु मृत्यु दर में जिले को राष्ट्रीय और प्रादेशिक औसत से नीचे प्रदर्शन नहीं करना है। उन्होंने कहा कि समग्र आईडी के अभाव में गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीयन नहीं हो पाता है, और निर्देश दिए कि जनपद सीईओ को उपलब्ध कराई गई सूची अनुसार गर्भवती महिलाओं का समग्र आगामी तीन दिवसों में बना दिया जाए अन्यथा जनपद सीईओ पर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। कलेक्टर पवन जैन ने निर्देश दिए कि सेक्टर स्तर पर बीएमओ महीने में एक समीक्षा बैठक अवश्य करें, जिसमें सीडीपीओ, सुपरवाइजर, एएनएम और आशा कार्यकर्ता के बीच स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर बेहतर समन्वय हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि संस्थागत प्रसव में डिस्चार्ज के समय ही शिशु का जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाए अन्यथा बीएमओ का वेतन रोका जाएगा। उन्होंने पोर्टल पर महिला स्वास्थ्य और प्रसव संबंधी जानकारी तत्परता से अद्यतन करने के निर्देश दिए और कहा कि आगामी बैठक में प्रदर्शन नहीं सुधरने पर दंडित किया जाएगा। कलेक्टर पवन जैन ने कहा कि कुपोषण के विरुद्ध एक मेगाशिविर का आयोजन किया जाए जिसमें अति कुपोषित बच्चों को उनकी माताओं सहित 10-15 दिन के लिए सघन देखभाल में रखा जा सके। उन्होंने एनआरसी में फर्जीवाड़े के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग को सचेत भी किया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की समय रहते पहचान और प्रबंधन के लिए जागरूकता संबंधी प्रचार-प्रसार पर भी ध्यान केंद्रित किया जाए।
कलेक्टर पवन जैन ने कहा कि गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग बढ़ाई जाए और प्रत्येक शासकीय आयोजनों में बीपी और शुगर की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमित रोगियों की काउंसलिंग की जाए जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के 2 लाख, 91 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाने का लक्ष्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि पोलियो अभियान में 100 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति की जाए।
बैठक में सीएमएचओ डॉ जेएस यादव, सिविल सर्जन डॉ आरके मिश्रा सहित समस्त मेडिकल अधिकारी, बीएमओ, बीपीएम उपस्थित थे।

a

Related Articles

Back to top button