भिंड जिला मुख्यालय पर कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 186 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई

भिंड जिला मुख्यालय पर कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 186 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
भिंड मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में कलेक्टर पवन जैन ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 186 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर अखिलेश शर्मा द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर पवन जैन ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।




