No Slide Found In Slider.
धर्म

दंदरौआ धाम में 30 वां वार्षिक महोत्सव समारोह 22 नवंबर से- महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज

दंदरौआ धाम में 30 वां वार्षिक महोत्सव समारोह 22 नवंबर से- महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज

भिंड जिले के मेहगांव क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध दंदरौआ धाम जहां विराजमान हनुमान जी को डॉक्टर हनुमान जी कहा जाता है और सखी भेष में विराजमान हैं ऐसी मान्यता है कि यहां आकर पांच परिक्रमा लगाने और यहां की भभूति लेने से बड़े से बड़े रोगी भी ठीक हो जाते हैं, यहां मंगलवार और शनिवार को भक्तों का मेला लगा रहता है, वही साल में बुढ़वा मंगल के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, और प्रतिवर्ष सिय पिय मिलन समारोह वार्षिक महोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी 30वाँ वार्षिक महोत्सव एवं श्रीमद् वाल्मीकि कृत श्रीराम कथा
अखिल कोटि ब्रह्माण्ड नायक श्रीहरि की असीम अनुकम्पा से श्रीगुरु महाराज श्रीश्री 1008 श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज (महंत बाबा) की पुण्य स्मृति में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ 30 वां वार्षिक महोत्सव बहुत धूम-धाम से मनाया जा रहा है।श्री डॉ• हनुमान जी की प्रेरणा से श्रीमद् वाल्मीकि कृत श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संत महत जन एवं कथा रसिक अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण एवं भगवत अनुराग प्राप्त करेंगे। कथा एवं आयोजन विवरण:कलश यात्रा एवं कथा प्रारम्भ: 22 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 कथा का समय: दोपहर 1 बजे से सांय 5 बजे तक है एवं कथा स्थल: डॉ. हनुमान मंदिर, दंदरौआ धाम तहसील मेहगांव, जिला भिण्ड है कार्यक्रम में अंतिम भण्डारा: 30 नवम्बर 2026 कथाव्यास श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज
श्री धाम अयोध्या से हैं और
यज्ञाचार्य आचार्य पं. श्री रामस्वरूप शास्त्री
(पारायण वाचस्पति)
(पूर्व प्रधान श्री. संस्कृत महा सभा.) कार्यक्रम में मुख्य यजमान
पं. उपेन्द्र नारायण चौधरी
“धर्माचार्य” और आयोजक
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर
श्री रामदास जी महाराज दंदरौआ सरकार हैं। महाराज श्री ने कहा है कि पावन सानिध्य एवं श्रीमुख से कथा श्रवण का यह दुर्लभ अवसर हम सभी के लिए परम सौभाग्य है। आइए, इस पावन धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम की कथा का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

a

Related Articles

Back to top button