अपर कलेक्टर ने समस्त विभागों में सार्थक एप्लिकेशन के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने के सम्बन्ध में दिए निर्देश।
अपर कलेक्टर ने समस्त विभागों में सार्थक एप्लिकेशन के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने के सम्बन्ध में दिए निर्देश।
अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने समस्त विभाग प्रमुख भिण्ड को निर्देशित कर कहा है कि जिले के समस्त कार्यालयों में कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से, समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति को नियमित एवं सही तरीके से दर्ज करने हेतु सार्थक एप्लिकेशन का उपयोग करने का निर्णय लिया गया है। इस संदर्भ में, सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने-अपने विभागों में इस एप्लिकेशन का उपयोग सुनिश्चित करें।
उपस्थिति एप्लिकेशन का उद्देश्य कर्मचारियों की उपस्थिति को डिजिटल तरीके से सुरक्षित एवं सहज बनाना है। यह प्रणाली कर्मचारियों की उपस्थिति को वास्तविक समय में दर्ज करेगी, जिससे कार्यालय समय की गणना में आसानी होगी।
इस प्रणाली के उपयोग से उपस्थिति की सटीकता और विश्वसनीयता में वृद्धि, कर्मचारियों की उपस्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता के लाभ प्राप्त होंगे।
विभाग प्रमुख को निर्देशित किया जाता है कि समस्त कर्मचारियों को उपस्थिति एप्लिकेशन के उपयोग का प्रशिक्षण दें, उपस्थिति एप्लिकेशन को विभाग में कार्यान्वित करें, कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति दर्ज करने हेतु प्रेरित करने कार्यवाही करें।
अत: सुनिश्चित करें कि इस प्रणाली का उपयोग शीघ्रातिशीघ्र आरंभ हो। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आप जिला ई-गवर्नेन्स प्रबंधक सौरभ उपाध्याय मोबा. 9893310941 ई- दक्ष केन्द्र में पदस्थ वरिष्ठ प्रशिक्षक श्रीमती चेष्टा जैन से संपर्क कर सकते हैं। आगामी टी.एल. बैठक में उक्त की समीक्षा की जाएगी।




