भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी का जन्मदिन।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी का जन्मदिन।
भिंड : आज भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर निराश्रित भवन में निवासरत वृद्धजनों एवं मूक बधिर बच्चों को फल, चॉकलेट एवं बिस्किट पैकेट वितरित एवं वृक्षारोपण करके मनाया । इस जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि हम सब ने आज हमारे यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का जन्मदिन निराश्रित भवन पर वृद्धिजनों एवं मूक बधिर बच्चों के बीच मनाया, विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी के नेतृत्व में किसान मोर्चा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी एक ऐसी शख्सियत हैं जो कि सदैव किसानों के लिए चिंतित रहते हैं एवं उन्होंने अपने जीवन में कई किसान आंदोलन में भाग लिया है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने हमेशा किसान मोर्चा के हर कार्यकर्ता की चिंता की है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप भदौरिया,मंडल अध्यक्ष अमित जैन,मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह राठौर,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी,भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया,मंडल महामंत्री संतोष सिंह भारौली,जिला कार्यसमिति सदस्य सिद्धार्थ जैन,मंडल मंत्री सूरज बरुआ,किसान मोर्चा मंडल शंकर सिंह राजावत,रूपकुमार भदौरिया,जोगी भदौरिया,भूपेंद्र सिंह भदौरिया,प्रशांत तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




