No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिंड जिले के सुप्रसिद्ध माँ त्रिमुखा देवी टीकरी धाम में किया गया पौधारोपण।

भिंड जिले के सुप्रसिद्ध माँ त्रिमुखा देवी टीकरी धाम में पौधारोपण कार्य संपन्न हुआ।

पर्यावरण प्रेमी रामराज पुरोहित ने टीकरी धाम पर परम पूज्य संत शिरोमणि कमल दास जी महाराज जी का आशीर्वाद लेकर नक्षत्र वाटिका हेतु विभिन्न पौधों का पौधारोपण किया जिसमें कनेर,पारिजात,कदम,चंदन, मधुकामिनी,अशोक,पीपल,बरगद आदि के पौधा का रोपण किया। इस पुनीत कार्य में प्रशांत सिंह,रामू श्रीवास, हुकुम सिंह सायपुरा,लायक सिंह गुर्जर,राजबल सिंह राजावत,गौरव सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
रामराम पुरोहित के द्वारा भिंड जिले के विभिन्न गांवों के मंदिरों पर अनेक वर्षों से पौधारोपण कार्य समर्पित भाव से किया जा रहा है।
परम पूज्य संत शिरोमणि कमल दास जी महाराज जी ने रामराज पुरोहित के प्रकृति प्रेम की प्रशंसा की और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
परम पूज्य संत शिरोमणि कमल दास जी महाराज जी ने कहा कि प्रकृति की चिंता सभी लोगों को समर्पित मन से करनी चाहिए।

a

Related Articles

Back to top button