विधायक संजीव सिंह आदर्श प्रजापति भुजरिया मिलन समारोह में हुए शामिल, समाज की मांगें जायज, वो समाज के साथ हैं।

प्रजापति समाज की मांग को पूरा करूंगा -विधायक।आदर्श प्रजापति भुजरिया मिलन समारोह में पंहुचे संजीव सिंह।
भिंड में आदर्श प्रजापति भुजरियां मिलन समारोह राजहोली गणेश वाटिका में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह, आदर्श प्रजापति समाज सुधार समिति भिंड के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि, व्यापारिक संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ,दिलीप पलिया के अलावा समाज के कई पदाधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।
प्रजापति समाज के अध्यक्ष राजेश प्रजापति ने समाज की तरफ से विधायक संजीव सिंह को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मुख्य रूप से सामुदायिक भवन बनाने की मांग की। इसके साथ ही प्रजापति समाज को माटी के बर्तन एवं मुर्तियां बनाने के लिए जगह की मांग की और वहीं मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए 10 बीघा जमीन के पट्टे की मांग भी रखी। इस दौरान विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि आप लोगों की मांगें जायज है, विधायक संजीव सिंह ने कहा की प्रजापति समाज के लिए करीब 10 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जाएगा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में प्रजापति समाज के लोग शामिल हुए, प्रजापति समाज के लोगों से विधायक संजीव सिंह ने कहा कि वो प्रजापति समाज के साथ हैं उनके विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
जनक्रांति 24 न्यूज के लिए भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।




