No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

युवा संगम रोजगार, अप्रेन्टिस एवं स्वरोजगार मेला का आयोजन 28 मई को।

युवा संगम रोजगार, अप्रेन्टिस एवं स्वरोजगार मेला का आयोजन 28 मई को।

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन भिण्ड एवं जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड, आई.टी.आई. भिण्ड तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड के द्वारा युवा संगम (रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला तथा स्वरोजगार मेला) का आयोजन दिनांक 28 मई 2025 को समय प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज केन्द्रीय विद्यालय के पास लहार रोड़ भिण्ड में आयोजित किया जायेगा।
जिला रोजगार अधिकारी भिण्ड ने बताया कि रोजगार मेला में पुखराज हेल्थ केयर ग्वालियर, शिव शक्ति बायोटेक गुजरात, एल.आई.सी. भिण्ड, चेक मेट सिक्योरिटी बडौदरा,
इलेक्टो मच प्रा.लि.भलूच हरियाणा, नौकरी फाई डाट कॉम भिण्ड, जी-एसएसआईएफएमएस प्रा.लि. जामनगर, एक्सिस बैंक गुडगांव, सावरिया वायो फर्टिलाइजर्स एण्ड कैमिकल्स के द्वारा शिक्षित आवेदकों की भर्ती की जावेगी।
बेरोजगार युवक/युवतियां मेले में शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं एवं स्नातक पुरूष एवं महिला आयु 18 से 35 वर्ष तक अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं।
आवेदक साक्षात्कार के समय 10वीं/12वीं एवं स्नातक की मूल अंकसूची एवं अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र सहित एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ लेकर आवें। प्लेसमेंट ड्राइव में उपस्थित होने वाले युवकों को कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

a

Related Articles

Back to top button