ताजा ख़बरें
खनिज रेत के अवैध उत्खनन/परिवहन में संलिप्त 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त।

खनिज रेत के अवैध उत्खनन/परिवहन में संलिप्त 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त।
कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा भिण्ड पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रभारी खनिज निरीक्षक गौरव साहू एवं प्रभारी खनि निरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्रा व टीम द्वारा दिनांक 06 जुलाई 2026 को देर रात्रि के समय अनुविभाग लहार अंतर्गत ग्राम पर्यायच सिंध नदी के पास कार्यवाही करते हुये खनिज रेत के अवैध उत्खनन/परिवहन में संलिप्त 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर पुलिस थाना लहार की अभिरक्षा में रखा गया है। जप्तशुदा वाहनों पर म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार) नियम 2022 के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाकर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित की जावेगी।
जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।




